धार्मिकमध्य प्रदेश

पंडित नवीन बिहारीजी की श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमडी भारी भीड

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। पंडित नवीन बिहारी जी के श्री मुख से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा का रसपान करने के लिये दूसरे दिन बुधवार को हाता गुगवारा स्थित विधा बिहार कालोनी केसली रोड पर धर्मप्रेमी श्रोताओ की अपार भीड उमड पडी । बतादें की कथा का आगाज 31 दिसंबर को विशाल शोभा यात्रा से हुआ, कथा का समापन छै जनवरी को पूर्णाहुति से होगा सात जनवरी को विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया है। मंगलवार को शोभा यात्रा का विशाल जुलूस हाता पुराना बस स्टेण्ड गौरझामर मेंन रोड नया बस स्टेण्ड, मेंन मार्केट, नयापुरा, इतवारा बाजार, गुगवारा होते हुए कथा स्थल पहुंचा जहां पर प्रथम दिवस की कथा विभिन्न कथा प्रसंगो एवं गोपालन गौरक्षा के मार्मिक बिषय को लेकर सुनाई द्वितीय दिवस की कथा सुनने गौरझामर गुगवारा सर्रा पडरई सोनपुर बेरखेरी चरगुआ सिलारपुर आदि गांवो से श्रृध्दालु जन महिलाये बच्चे-बुजुर्ग सभी बडी संख्या मे पहुंचे कथा के मुख्य यजमान मोहन सिह ठाकुर रिटायर शिक्षक ने सभी कथा प्रेमियो से सपरिवार कथा श्रृवण का विनम्र अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button