धार्मिक

11 जनवरी को सिलवानी नगर में होगा विशाल हिंदू सम्मेलन, जनजागरण के लिए निकाली गई वाहन रैली

सिलवानी । नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से लोगों को सम्मेलन की जानकारी दी गई और सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।
वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए सम्मेलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए, जिससे नगर का माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से नगरभर में जनजागरण एवं संपर्क कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। घर-घर संपर्क कर लोगों को सम्मेलन के उद्देश्य और महत्व से अवगत कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button