मध्य प्रदेशराजनीति
प्रधानमंत्री के विज़न का परिणाम जीएसटी में किये गये ऐतिहासिक बदलाव जनहित में

सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने जताया प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
सागर । देश के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश के सागर संसदीय सीट से महिला सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में हुए ऐतिहासिक बदलावों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसले प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषित संकल्प का परिणाम हैं, जिन्हें नवरात्र पर ही दिवाली का तोहफा समझा जा सकता है, जीएसटी में किए गए इन बदलावों से रोटी, कपड़ा, मकान, दवाएं और दैनिक जरूरत की वस्तुएं सस्ती होंगी, किसानों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा, इसलिए जीएसटी में किए गए यह बदलाव जनहितकारी व ऐतिहासिक निर्णय है।



