मध्य प्रदेश

घोघरी में विधायक रामपालसिंह द्वारा कन्यापूजन के साथ किया विकास यात्रा शुभारंभ

सिलवानी । रविवार को सिलवानी तहसील के ग्राम घोघरी में विधायक रामपालसिंह राजपूत द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्वलन कर विकास यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। ग्राम घोघरी से प्रारम्भ होकर विकास यात्रा ग्राम महुआखेड़ा, रायपानी, गुंदरई, मरहेठी सहित अन्य ग्रामों में पहुंची। विधायक रामपालसिंह ने विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमूह को सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में सम्बोधित किया। विकास यात्रा के दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।
ग्राम घोघरी के पश्चात विकास यात्रा ग्राम महुआखेड़ा पहुंची। विधायक रामपाल सिंह ने आयोजित सभा अंतर्गत पौधारोपण, कन्यापूजन एवं दीप प्रज्वलन कर “जल जीवन मिशन अंतर्गत” ग्राम सेमरा में राशि 85.47 लाख एवं ग्राम जामनपानी में राशि 32.9 लाख से स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ग्राम गुंदरई में विकास यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। साथ ही महिला स्वसहायता समूह को चेक वितरित किए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। ग्राम मरहेठी में भी विधायक रामपालसिंह द्वारा कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा ग्राम मरहेटी एवं ग्राम खमरिया में क्रमशः राशि 49.92 लाख एवं 49.75 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विकास यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button