आबकारी विभाग की जप्त कारो में लगी भीषण आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
बड़ा हादसा टला, दो कारे जल कर खाक
रायसेन। शनिवार की सुबह जिला मुख्यालय के वार्ड 15 अर्जुन नगर में आबकारी विभाग के सर्किल आफिस के पीछे सुबह लगभग 6 बजे दो कारो में अचानक आग भड़क गई। नगर पालिका की फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
उल्लेखनीय हे कि अर्जुन नगर में आबकारी विभाग का एक निजी भवन में सर्किल आफिस है। जहां अवैध शराब परिवहन में जप्त कई वाहन खड़े हे। आज सुबह अचानक सर्किल आफिस के पीछे खड़ी कारो में से दो कारो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जल रही कारो में तेज लपटे निकलने लगी। और तेज धुँआ फैल गया। इस दौरान आग की गर्मी से कारों के शीशे और टायर फूटने से धमाके हुए।
ऐसा माना जा रहा हे कि समीप मंदिर में लगे पेड़ो के पत्ते कारो के नीचे जमा हो गये है। इन सूखे पत्तों में अचानक आग लगने से हादसा हुआ। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



