मध्य प्रदेश

मां कर्मा जयंती मनाने को लेकर आज बैठक होगी आयोजित

सिलवानी। मां कर्मा जयंती के मनाने के उपलक्ष में रविवार रात्रि 8:30 बजे बरेली रोड स्थित साहू धर्मशाला में बैठक का आयोजन रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष श्याम साहू, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विकास साहू ने बताया कि मां कर्मा जयंती का त्योहार पूरे देश में 28 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। महामारी से मुक्ति मिलने के 2 साल बाद में यह पहला मौका है जब पूरे उत्साह, भक्तिभाव और धूमधाम के साथ मां कर्मा जयंती मनाई जाएगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां कर्मा जयंती मनाने को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button