मध्य प्रदेश
नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, मोटर साइकिल सवार युवक के ऊपर निकल गया ट्रक

दो लोगों को 108 की सहायता से पहुंचाया मेडिकल अस्पताल, नुशर पनागर थाना क्षेत्र बायपास की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर कटनी नेशनल हाईवे सड़क मार्ग 30 पर शनिवार दोपहर लगभग 12: 30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार युवक के ऊपर निकल गया ट्रक। साथ ही अन्य लोगों को 108 की सहायता से मेडिकल अस्पताल जबलपुर पहुंचाया गया। नुशर पनागर बायपास सड़क मार्ग के पास हुऐ दर्दनाक हादसे को देख लोगो ने इसकी जानकारी तत्काल पनागर पुलिस को सूचना दी। घटना को देख लोगों के रोगते खड़े हो गए।
पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर मृतक युवक को सड़क मार्ग से अलग कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया।
मृतक कौन था और कहा जा रहा था ये जांच पड़ताल होने के बाद ही पता चल पायेगा।



