धार्मिक

माई के ज्वारे हरे हरे, चले विसर्जन को धाम, भक्तों की लगी कतार दर्शन को, देर रात तक होते रहे विसर्जन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। मां दुर्गा शक्ति माता धाम लखा पतेरी में नवरात्र पर्व की नवमी को माता मंदिर धाम लखा पतेरी से शाम विसर्जन को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु की भीड़ नजर आईं। मां दुर्गा शक्ति की आराधना करने वाले लोगों ने भक्ति भाव के साथ मां जगत जननी के हरे हरे ज्वारों को अपने सिर में रख कर मां दुर्गा शक्ति धाम में 268 कलश स्थापना ज्वारे को लेकर पूरे गांव में नाचते झुमते हुऐ मां दुर्गा शक्ति के ज्वारों का विसर्जन बड़े तालाब में देर रात तक किया गया।
गांव वालों की मनोकामना पूर्ण होती हैं इसलिए माता धाम में शारदेय नवरात्र पर यहां भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने पर ही उनके नाम से ज्वारे स्थापित करने की परंपरा चली आ रही हैं। दूर दराज से माथा टेकने आते हैं भक्तगण। माता रानी जगत जननी मां दुर्गा शक्ति धाम में कन्या भोजन और प्रसाद वितरण कराया।

Related Articles

Back to top button