देश विदेशमध्य प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ : जैतपुर निवासी एक व्यक्ति की अटैक आने से मौत

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । प्रयागराज महाकुंभ 2025 में स्नान करने गए गैरतगंज तहसील के ग्राम जैतपुर निवासी एक व्यक्ति की अटैक आने से मौत हो गई है। घटना प्रयागराज में मची भगदड़ वाली रात की है। फिलहाल परिजन को सूचना के बाद प्रयागराज रवाना हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम जैतपुर निवासी मोहनलाल अहिरवार 45 वर्ष की प्रयागराज में मौत हो गई है वे अपनी पत्नी समेत ग्रामीणों के साथ प्राइवेट वाहन से प्रयागराज स्नान के लिए गए थे। तथा मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात उन्हें अचानक अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना उस समय की है जब प्रयागराज में भगदड़ के चलते माहौल खराब हो गया था। इस घटना की जानकारी उनके साथ गए ग्राम के ही हरिसिंह अहिरवार ने ग्राम पंचायत के सरपंच अमोल सिंह को दी तथा उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सरपंच से बात करने पर उन्होंने बताया कि मृतक 2 दिन पहले वाहन किराये से करके प्रयागराज गया था तथा बुधवार को सुबह इस घटना की जानकारी उन्हें मिली। फिलहाल मृतक के परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय पुलिस बेखबर है।

Related Articles

Back to top button