पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन हुए दो मैच
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में बुधवार को पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन रतलाम और नरसिंहपुर के बीच मैच खेला गया, मैच में नरसिंहपुर ने रतलाम को हराकर मैच को जीता, दूसरा मैच उज्जैन और कटनी के बीच खेला गया जिसमें उज्जैन ने कटनी को हराकर अपनी बढ़त बनाई। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी और उदयपुरा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष केशव पटेल मौजूद रहे। मैच का शुभारंभ हेमंत राजा भैया चौधरी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नीलेश रघुवंशी उपस्थित रहे। पांच दिवसीय प्रतियोगिता 29 जनवरी से प्रारंभ होकर 2 फरवरी को समापन होगा। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51 हजार और द्वितीय पुरस्कार ₹31000 प्रदान किया जाएगा। मैच के संरक्षक मास्टर पीयूष गुप्ता, सैयद खालिद, संजू चौरसिया, अयाज खान, पप्पू रघु एवं समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मैच की कॉमेंट्री अनिल पुरोहित द्वारा की गई है।



