मध्य प्रदेश
गन्नों से भरी ट्राली तेंदोनी नदी पुल पर पलटी, ट्रैक्टर नदी में गिरा
सिलवानी । राजमार्ग 44 सिलवानी उदयपुरा मार्ग पर धनगवा के पास तेंदोनी नदी के पुल पर गन्नों से भरी ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर नदी में जा गिरा, और बड़ा हादसा होने से बच गया, घटना में चालक को मामूली चोटें आई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे ग्राम हमीरपुर से एक ट्रैक्टर में दो ट्रालियों में गन्ना भरकर शक्कर फैक्ट्री तूमड़ा जिला नरसिंहपुर जा रहा था कि धनगवा के पास तेंदोनी नदी के पुल पर गन्नों से भरी ट्राली पलट गई और ट्रैक्टर नदी में जा गिरा, गन्ना पुल पर बिखर गया जिससे लगभग 1 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही सूचना मिलने पर स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराया। घटना में चालक को मामूली चोटें आई है। बताया जाता है कि बिना रेलिंग पुल फिर बना हादसे का कारण।



