डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। गाडरवारा उदयपुरा स्टेट हाईवे 44 पर इस समय एनटीपीसी चीचली गाडरवारा से निकलने वाले 22 चक्कै के डंपर, ट्राला बेलगाम दौड़ रहे हैं जिससे आए दिन धूल से लोग परेशान हो रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
सोमवार की शाम करीब 4 बजे झिकोली नर्मदा तट मोड पर बेलगाम दौड़ रहे वाहन ने एक युवक को कुचल दिया।
बताया जाता हैं कि रायसेन जिले का एक युवा रिश्तेदारी कुछ काम से साईंखेड़ा क्षेत्र के ग्राम तूमड़ा में आया हुआ था लौटकर अपने घर जा रहा था इसी बीच झिकोली मोड पर बेलगाम दौड़ रहे डंपर नंबर HR 84 5666 ने जोर से टक्कर मारी जिससे युवक मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण दर्दनाक था कि युवक के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए।
साईखेड़ा थाना प्रभारी प्रकाश पाठक ने बताया कि अभी इस युवक की शिनाख्त नहीं हुई, पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
इस रोड पर बेलगाम दौड रहे ट्रक डंपर पर रोक लगाना जरूरी है नहीं तो कब किसका लाल काल के गाल में समा जाए पता नहीं।



