मध्य प्रदेश
धान से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पलटा, ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त

सिलवानी । बजरंग चौराहा के समीप बरेली मार्ग पर धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पलट गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन सड़क किनारे खड़ा ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे धान से भरा ट्रक नंबर HR61 E 1767 स्टेट हाइवे 44 उदयपुरा मार्ग पर जाना था लेकिन गलती से चालक ट्रक को बरेली मार्ग पर ले गया, लेकिन गलती का अहसास होने चालक ने ट्रक मोड़ने के लिए उसे सड़क से नीचे उतारा लेकिन सड़क की ऊंचाई अधिक होने व साइड नीची होने से चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका इससे वह ट्रक सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक पर पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सड़क किनारे खड़ा ट्रक सामने से क्षतिग्रस्त हो गया।



