ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग बुधवार, 31 मई 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 31 मई 2023

💦 आप सभी देशवासियों को निर्जला एकादशी हार्दिक शुभकामनाएं।।
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।
बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है।
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📅 तिथि-एकादशी 01:45 PM तक उसके बाद द्वादशी
✏️ तिथि स्वामी – एकादशी के देवता हैं विश्वेदेवगणों और विष्णु। इस तिथि को विश्वेदेवों पूजा करने से संतान प्राप्ति होती है।
💫 नक्षत्र-हस्त 06:00 AM तक उसके बाद चित्रा
🪐 नक्षत्र स्वामी – नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। राशि स्वामी बुध है। हस्त में सूर्य का व्रत और पूजन किया जाता है।
प्रथम करण : विष्टि – 01:45 पी एम तक
द्वितीय करण – बव – 01:48 ए एम, जून 01 तक
🔥 गुलिक काल : – बुधवार को (शुभ गुलिक) 10:30 से 12 बजे तक ।
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल होता है ।इस दिन कार्यों में सफलता के लिए घर से सुखा / हरा धनिया या तिल खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल : – बुधवार को राहुकाल दिन 12:00 से 1:30 तक । राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:16:00 AM
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:44:00 PM
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:23 ए एम से 05:24 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:37 पी एम से 03:33 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:12 पी एम से 07:33 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:14 पी एम से 08:15 पी एम
💧 अमृत काल : 12:11 ए एम, जून 01 से 01:51 ए एम, जून 01
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, जून 01
सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:24 ए एम से 06:00 ए एम
❄️ रवि योग : 05:24 ए एम से 06:00 ए एम
☀️ व्यतिपात योग- रात 8 बजकर 14 मिनट तक (31 मई 2023)
🚓 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻‍♀️ *_ *आज का उपाय-विप्र को हरे फ़ल भेंट करें।*
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – सर्वार्थसिद्धि योग/निर्जला एकादशी (भीमसेनी) व्रत-(सर्वे), रुक्मणी विवाह (उड़ीसा), राजीव चंद्रशेखर जन्म दिवस, नूरजहाँ – मुग़ल सम्राट जहाँगीर की पत्नी, जन्म दिवस, राष्ट्रीय वरिष्ठ स्वास्थ्य दिवस, फिटनेस दिवस, अहिल्याबाई होलकर जयन्ती, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस, राष्ट्रीय ऐक्य दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस
✍🏼 विशेष – एकादशी तिथि को चावल एवं दाल नहीं खाना चाहिये तथा द्वादशी को मसूर नहीं खाना चाहिये। यह इस तिथि में त्याज्य बताया गया है। एकादशी को चावल न खाने अथवा रोटी खाने से व्रत का आधा फल सहज ही प्राप्त हो जाता है। एकादशी तिथि एक आनन्द प्रदायिनी और शुभफलदायिनी तिथि मानी जाती है। एकादशी को सूर्योदय से पहले स्नान के जल में आँवला या आँवले का रस डालकर स्नान करना चाहिये। इससे पुण्यों कि वृद्धि, पापों का क्षय एवं भगवान नारायण के कृपा कि प्राप्ति होती है।
🗽 Vastu Tips 🗺️
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य श्री गोपी राम से जानिए भवन में किरायदारों की व्यवस्था के बारे में। यदि आप अपने घर का कुछ हिस्सा किराए पर उठाना चाहते हैं, यानी किरायदारों को भी अपने साथ घर में रखना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार किरायदारों को घर के अवनत हिस्से में, यानी कम ऊंचाई वाले हिस्से में रखना चाहिए और स्वंय उन्नत स्थान, यानी घर के ऊंचाई वाले हिस्से में रहना चाहिए। इससे आपको किरायेदारों से संबंधित कोई परेशानी नहीं आएगी।
लेकिन ध्यान रहे अगर आप किरायदार नहीं भी रख रहे हैं, तो भी घर के निचले हिस्से को यूं ही न छोड़े, उसे प्रयोग में लाते रहें। इसके अलावा पूर्वमुखी भवन में एक बात का ख्याल और रखना चाहिए कि घर के पूर्वी हिस्से और ईशान कोण को साफ-सुथरा रखें। इस हिस्से में कूड़ा-कर्कट या पत्थर आदि न रखें। अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भवन में पूर्व दिशा की चार दिवारी बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए कि पूर्व दिशा की दिवार दक्षिण और पश्चिम दिशा में बनी दिवारों से कम ऊंचाई में रखनी चाहिए। वहीं अगर पूर्व दिशा में बरामदा बनाने की बात की जाए तो बरामदे की ऊंचाई भी घर के बाकी हिस्सों में बने फर्श से कम ही रखनी चाहिए इससे अच्छा स्वास्थ्य और यश की वृद्धि होती है। साथ ही घर में शान्ति और सौभाग्य का वास भी बना रहता है। अन्यथा भवन के स्वामी को परेशानी होती है।
❇️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
मोगरा की खुशबू आपके ब्रेन को एक्टिवेट करती है और आपको खुश करती है। ये आपके हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाता है और दिमाग को रिलैक्स करता है। तो, अपने घर में इस फूल को लगाएं, रिलैक्स महसूल करें और स्ट्रेस फ्री रहें। इस तरह ये आपको खुश करने के साथ बेहतर महसूस करने में मदद करेगा।
गुलाब के फूल ऐसा नहीं है कि गुलाब की अपनी कोई खुशबू नहीं होती। ये आपको खुश कर सकती है और मेंटल स्ट्रेस से बचाती है। ये आपको अंदर से रिलैक्स करती है और इस दौरान आप बेहतर महसूस करते हैं। तो अपने आस-पास गुलाब के कुछ फूल रखें जो आपकी आंखों को तो अच्छा लगेगा ही, आपका मन भी खुश होगा।
👁️ आरोग्य संजीवनी 👀
आंखों से पानी निकलने की समस्या के घरेलू उपाय |
आंखों को आराम देने के लिए आलू को अच्छी तरह धो कर उसकी एक पतली स्लाइस को फ्रिज में रखें और जब वह बहुत ज्यादा ठंडी हो जाए तो अपनी आंखों पर उसे 10-15 मिनट के लिए रखे रहें. आंखों को इससे ठंडक मिलेगी।
आंखों से पानी निकलने के कारण आंखें सूज सी जाती हैं. इसके लिए उनकी सिंकाई की जानी चाहिए. गर्म कपड़े से सिंकाई करना आंखों को आराम पहुंचाता है।
अपने खाने में हरी सब्जियों और ताजे फलों की मात्रा बढ़ाएं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटीन होता है जो ऐसी तकलीफों को दूर करता है।
आंखों में खुजली और जलन के कारण भी पानी निकलता है. ऐसे में एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक डालकर उस पानी में कपड़ा भिगो कर आंखों को साफ करने से भी आराम मिलता है. एंटीबैक्टीरियल मिश्रण होने के कारण ये आंखों की खुजली और जलन वाले तत्वों को बाहर निकाल देता है।
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम ने अपनी नीति में काफी कुछ लिखा है। उनके द्वारा बताई गई हर एक नीति मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। भले ही इनकी नीतियां आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। अगर हमारे विचार पर गौर किया जाए, तो व्यक्ति अपने जीवन में जरूर सफलता हासिल कर सकता है। ऐसे में हमारे इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में हमने सुख-शांति के बारे में बताया है। दरअसल, असली सुख-शांति धन के पीधे भागने में नहीं है बल्कि इस काम को करने से मिलती हैं। आइए जानते हैं।
🗣️ श्लोक
सन्तोषामृततृप्तानां_ यत्सुखं शान्तिरेव च। न च तद्धनलुब्धानामितश्चेतश्च धावाताम्॥
👉🏽 भावार्थ :
संतोष के अमृत से तृप्त व्यक्तियों को जो सुख और शान्ति मिलता है, वह सुख- शान्ति धन के पीछे इधर-उधर भागनेवालों को नहीं मिलती
इस कथन के मुताबिक, आज के समय में लोग धन के पीछे इस कदर भागते हैं कि उसे पाने की चाहत में घर-परिवार तक को छोड़ दिया है। यहीं आदत उनके निजी जीवन की तबाही का कारण बनती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह धन कमाने के लिए इस कदर से पागल हो जाते हैं कि वह अपने आसपास मौजूद हर एक चीज को अनदेखा कर देते हैं।
आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि जीवन में वहीं व्यक्ति आगे बढ़ता है और सफल हो पाता है जिसके पास संतोष हो। यदि किसी के पास संतोष होगा तो वो हर एक चीज के पीछे नहीं भागेगा बल्कि वह अपने आसपास मौजूद चीजों को समझने के साथ जरूरते भी पूरी करेगा। इसलिए धन के पीछे भागने वाले इंसान से कहीं ज्यादा खुश वह रहता है जिसके पास जीवन जीने के पर्याप्त संसाधनों के बाद संतोष भी हो।
☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜
⚜️ एकादशी तिथि भगवान श्री विष्णु जी को अति प्रिय है । एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु जी / श्री कृष्ण जी की आराधना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार एकादशी का ब्रत रखने वाला जातक भगवान विष्णु जी को बहुत प्रिय होता है ।
एकादशी के दिन भगवान नारायण की पीले पुष्प, आँवला, नारियल और तुलसी जी अर्पित करके पूजा करनी चाहिए लेकिन तुलसी जी को एक दिन पहले दशमी के दिन ही तोड़ लेना चाहिए ।
एकादशी के दिन जल में आँवले का चूर्ण या आँवले का रस डाल कर स्नान करने से समस्त पापो का नाश होता है।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के मन्त्र “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” अथवा ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। का आशिक से अधिक जाप करना चाहिए ।
एकादशी के दिन रात्रि में भगवान विष्णु के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं और एक ऐसा दीपक जलाएं जो रात भर जलता रहे। एकादशी के दिन चावल और दूसरे का अन्न खाना मना है ।
एकादशी के दिन रात्रि में भगवान विष्णु के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं और एक ऐसा दीपक जलाएं जो रात भर जलता रहे। एकादशी के दिन चावल और दूसरे का अन्न खाना मना है । एकादशी के दिन चावल खाने से रोग और पाप बढ़ते है ।

Related Articles

Back to top button