मध्य प्रदेश

नेगाई से वीरासन माता मंदिर तक नाली निर्माण की मांग को तहसीलदार को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसीलदार आकांक्षा चौरसिया के वीरासन प्रवास के दौरान नेगाई के युवाओं ने ज्ञापन देकर मुख्य मार्ग नेगाई की नाली बनवाने की मांग की है ।
सिलौंडी से बीजापुर रोड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेगई में अभी जो पीडब्लूडी के द्वारा रोड का निर्माण कराया गया है । उसके उपरांत रोड के दोनो और नाली का निर्माण और बिजली के खंभे या पोल लगने हैं परंतु अभी नाली का निर्माण नहीं हुआ है ।नाली के लिए 2 से 2.5 फुट की जगह लगनी है उसके उपरांत बिजली के खंभे पोल लगने हैं परंतु ठेकेदार द्वारा नाली की जगह नहीं छोड़ी जा रही एवं नाली की जगह पर ही नए खम्मे लगाए जा रहे जो कि भविष्य में नाली निर्माण में बाधा बनेगे । एसडीओ, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपरोक्त नाली निर्माण कार्य में रूचि नहीं ले रहे है। ठेकेदार एवं इंजीनियर की मिलीभगत से नेगई सड़क निर्माण कार्य में जमकर भृष्टाचार किया है ठेकेदार द्वारा अभी भी नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर अवि प्रसाद से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की जांच कर ठेकेदार एवं इंजीनियर के खिलाफ उचित कार्यवाही कर नाली निर्माण कार्य जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दे। ताकि ग्रामवासियों की समस्या हल हो सकें।

Related Articles

Back to top button