मध्य प्रदेश

कटनी जिले में शामिल हो पन्ना जिले की रैपुरा एवं शाहनगर तहसील: कांग्रेस

संभाग आयुक्त के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष ने रखा प्रस्ताव
उमरिया जिले के राजस्व निरीक्षक मंडल इंदवार, चिल्हारी को भी कटनी में शामिल करने की मांग

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के पालन करने हेतु जबलपुर संभाग आयुक्त अभय वर्मा IAS एवं कलेक्टर दिलीप यादव IAS सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत IAS अतिरिक्त कलेक्टर साधना परस्ते की विशेष उपस्थिति में आयोजित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया।
सभागार में विशेष रूप से पधारे जबलपुर संभाग आयुक्त अभय वर्मा से कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने अन्य विषय पर चर्चा का आग्रह किया उन्होंने परिसीमन आयोग द्वारा मध्य प्रदेश में तहसीलों का परिसीमन किया जा रहा है इस संबंध में अपनी बात रखी।
कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने बताया कि कटनी एवं पन्ना एवं उमरिया जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पन्ना जिले की तहसील शाहनगर एवं रैपुरा क्षेत्र के नागरिकों को कटनी शहर नजदीक पड़ता है।
इस क्षेत्र के नागरिकों का सारा व्यापार कटनी से होता है इसी प्रकार उमरिया जिले की मानपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल इंदवार, चिल्हारी क्षेत्र के नागरिकों के बच्चों का एजुकेशन व्यापार कटनी जिले की बरही तहसील मुख्यालय नजदीक होने के कारण में होता है।
उपरोक्त क्षेत्रों के नागरिकों को प्राकृतिक तौर पर नदी नाले को पार कर जिला एवं स्टेट हाईवे से कटनी मुख्यालय पहुंचना सुलभ है इन क्षेत्रों के नागरिक को कटनी के रेलवे स्टेशन नजदीक पड़ते है इसलिए उक्त क्षेत्र को कटनी जिले में सम्मिलित किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी भी उपस्थित रहे।
संभाग आयुक्त ने कहा कि आप अपना प्रस्ताव कलेक्टर जिला कटनी सहित मुझे प्रेषित करिए हम उसका जरूर परीक्षण करेंगे और अगर मापदंडों में यह क्षेत्र कटनी जिले में शामिल होंने योग्य होंगे तो उस पर उचित कार्रवाई का शासन को भेजी जाएगीे।

Related Articles

Back to top button