मध्य प्रदेश
गैरतगंज में कुएं में गिरने से किसान की मौत
रिपोर्टर : मधुर राय
गैरतगंज । थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गाँव की घटना।
अपने ही खेत में धान की रोपाई करने गया था किसान।
मृतक किसान का नाम महेंद्र उर्फ भैयालाल अहिरवार।
किसान की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
काफी देर तक खेत से वापस न लौटने पर पत्नी ने जाकर देखा,तो पति कुएं में डूबे मिले।
परिजनों का आरोप है कि 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं लगा ओर समय पर नहीं मिली।
मजबूरन परिजनों ने मृतक को मोटरसाइकिल से ही आनन-फानन में गैरतगंज सिविल अस्पताल पहुँचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया है
गैरतगंज पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।



