ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग मंगलवार, 30 मई 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
मंगलवार 30 मई 2023

हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।
🌌 दिन (वार) – मंगलवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए ।
मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए।
मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – ज्येष्ठ मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📅 तिथि – ज्येष्ठ मास दशमी तिथि 01:08 PM तक उपरांत एकादशी
✏️ तिथि स्वामी – दशमी तिथि के देवता हैं यमराज। इस तिथि में यम की पूजा करने से नरक और मृत्यु का भय नहीं रहता है।
💫 नक्षत्र – हस्त 30 मई को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजे तक
🪐 नक्षत्र स्वामी – नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। तथा राशि स्वामी बुध
📣 सिद्धि योग – 30 मई को रात 8 बजकर 54 मिनट तक उसके बाद व्यातीपात योग
प्रथम करण : गर – 01:07 पी एम तक
द्वितीय करण – वणिज – 01:32 ए एम, मई 31 तक
🔥 गुलिक काल : – मंगलवार का (शुभ गुलिक काल) दोपहर 12:00 से 01:30 तक है ।
⚜️ दिशाशूल – मंगलवार को उत्तर दिशा का दिकशूल होता है. यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से गुड़ खाकर जाएँ ।
🤖 राहुकाल दिन – 3:00 से 4:30 तक।राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:17:00 A.M
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:43:00 P.M
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:23 ए एम से 05:24 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
✡️ विजय मुहूर्त : 02:37 पी एम से 03:32 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 07:12 पी एम से 07:32 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 07:13 पी एम से 08:14 पी एम
💧 अमृत काल : 11:37 पी एम से 01:19 ए एम, मई 31
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, मई 31
❄️ रवि योग : पूरे दिन
🚓 यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-भैरव मंदिर में उड़द के बड़े चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – श्री बटुक भैरव जयंती, श्री गंगा दशमी, गंगा दशहरा, पंडित मुखाराम शर्मा जयन्ती, सुरेश हरिप्रसाद जोशी जयन्ती, वेलु नारायणसामी जन्म दिवस, परेश रावल जयंती, हिन्दी पत्रकारिता दिवस (हिन्दी के पहले साप्ताहिक ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रथम प्रकाशन के अवसर पर)
✍🏼 तिथि विशेष – दशमी तिथि को कलम्बी एवं परवल का सेवन वर्जित है। दशमी तिथि धर्मिणी और धनदायक तिथि मानी जाती है। यह दशमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह दशमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। दशमी को धन देनेवाली अर्थात धनदायक तिथि माना जाता है। इस दिन आप धन प्राप्ति हेतु उद्योग करते हैं तो सफलता कि उम्मीदें बढ़ जाती हैं। यह दशमी तिथि धर्म प्रदान करने वाली तिथि भी माना जाता है। अर्थात इस दिन धर्म से संबन्धित कोई बड़े अनुष्ठान वगैरह करने-करवाने से सिद्धि अवश्य मिलती है। इस दशमी तिथि में वाहन खरीदना उत्तम माना जाता है। इस दशमी तिथि को सरकारी कार्यालयों से सम्बन्धित कार्यों को आरम्भ करने के लिये भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
🏘️ _Vastu tips
🏚️
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य श्री गोपी राम से जानिए पर्स के बारे में। आपके पर्स में पैसों के अलावा भी बहुत-सी चीज़ें रखी होती हैं, जिनमें से कई तो बहुत समय से इस्तेमाल में नहीं आ रही होती। वास्तु शास्त्र के अनुसार इनमें से कुछ चीज़ों को तो पर्स से बाहर ही कर देना चाहिए क्योंकि इन चीज़ों से आस-पास निगेटिव ऊर्जा बढ़ती है।
साथ ही आपको पैसों के मामले में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें भी होती हैं जिन्हें पर्स में रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और बरकत आती है।
पर्स के अंदर कटे-फटे नोट, कोई फोटो या खराब कागज़ नहीं रखने चाहिए। इससे पैसों की आवक में कमी आती है। पर्स जितना साफ-सुथरा होगा और उसके अंदर रखी चीज़ें जितने सलीके से होंगी उतना ही अच्छा रहता है।
पर्स में एक लक्ष्मी माता की कागज की फोटो जरूर रखें और समय-समय पर इसे चेंज करते रहें। इससे आपका पर्स कभी खाली नहीं रहेगा। इसके अलावा आप एक श्रीयंत्र भी रख सकते हैं क्योंकि यह लक्ष्मी का ही एक रूप है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
तेजपत्ता और शहद का इस्तेमाल दूध के साथ दूध के साथ तेजपत्ता को उबाल लें। उसके बाद उसमें दो चम्मच शहद मिला लें। इससे आपका पाचन सही रहता है। इसे नियमित रूप से लेने से पेट साफ रहता है। तेजपत्ता और शहद से कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही जिन लोगों को पाइल्स की समस्या होती है, उनके लिए भी ये फायदेमंद है।
गर्म पानी के साथ
तेजपत्ता को पीसकर एक चम्मच शहद को गर्म पानी में मिलाकर आप ले सकते हैं। इससे खांसी, वजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन आप औषधी के रूप में कर सकते हैं। तो, बदलते मौसम में आप इस एक घरेलू उपाय का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं।
काढ़ा की तरह तेजपत्ता के काढ़ा में आप अदरक,शहद,दालचीनी को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे सिरदर्द, जुकाम आदि समस्याओं से राहत मिलती है। तेजपत्ता में एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को दूर करते हैं और आपको हेल्दी रहने में मदद करते हैं।
🥝 आरोग्य संजीवनी 🍓
दर्द कम करता है नमक की सिकाई असल में आपके दर्द में कमी ला सकती है। नमक में नेचुरल हीलिंग गुण होते हैं। जैसे कि अगर आप अपने पूरे शरीर में जोड़ों के दर्द के कारण सूजन से पीड़ित हैं, तो नमक वाले गर्म पानी में पैर रखकर आपकी मांसपेशियों को आराम मिल सकता है।
तनाव कम करता है नमक का पानी नमक की सिकाई आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। जैसे कि कहीं सूजन किसी खिंचाव के कारण है तो नमक का पानी इस सूजन को तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा ये वॉटर रिटेंशन में कमी लाता है जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं।
📗 गुरु भक्ति योग 🕯️
बताया गया है, कि किस तरह मनुष्य हर तरह की परेशानी को चुटकी में हल कर सकता है। बस जरूरत है सही समय पर सही फैसला लेने की। कभी कभी आप पूरी मेहनत से काम करते हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिलती। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मनुष्य को कुछ जानवरों से सीख लेनी चाहिए। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार मनुष्य को, गधे, बाज, शेर और सांप से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इन जानवरों के गुण, आपको राजा बना सकते हैं।
आलस को त्यागें जंगल के जिस जानवर से मनुष्य को सीख लेने की जरूरत है वो है शेर। जंगल का राजा शेर भी अपने लक्ष्य को लेकर बिल्कुल आश्वस्त होने पर ही शिकार करता है। उसका शिकार छोटा ही क्यों न हो, उसे पाने के लिए वह आलस नहीं करता है। इसी तरह लक्ष्य प्राप्त करने में कभी आलस्य नहीं करना और पूरी तन्मयता के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ने पर ही कामयाबी मिलती है।
लक्ष्य निर्धारित करें कहते हैं कि गधा पूरी जिंदगी काम करता है, बिना सोचे समझे की क्या कर रहा हूं। ऐसे में ना उसे इज्जत मिलती है और ना ही प्रशंसा। यानी गधा पूरी जिंदगी गुलाम की तरह रहता है। गधा ये सिखाता है कि बिना लक्ष्य के ना तो आप के अंदर की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा और ना ही आप कुछ सीख सकेंगे। आपको जिंदगी भर दूसरों को गुलामी ही करनी पड़ेगी। इसलिए अपना कोई भी काम करने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें।
लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार अपनी कमजोरी को अपने लक्ष्य के आगे ना आने दें। सांप के पैर नहीं होते फिर भी सांप की आक्रामकता और सतर्कता का कोई सानी नहीं है। सांप ने अपनी ताकत पर भरोसा किया और कमजोरी खुद बा खुद छिप गयी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए पागलपन होना जरुरी है, सफलता का जुनून ही है जो आपको राजा बनाएगा।
हिम्मत न हारे आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं मनुष्य को बाज से सीखना चाहिए, बाज कभी भी शिकार करते समय असफल नहीं होता है। बाज अपने लक्ष्य को साधने के लिए घंटों मेहनत करता है और आखिर में जब वो उस लक्ष्य की तरफ बढ़ता है, तो उसे पाकर दम लेता है। इसलिए इंसान को भी कभी भी जल्दबाजी में फैसले नहीं लेना चाहिए और जब लक्ष्य सोच लिया है तो उसे हर हाल में पूरा करना चाहिए।
❀꧁ 𓇽𝐻𝑎𝑟𝑒 𝐾𝑟𝑖𝑠ℎ𝑛𝑎𓇽꧂❀
⚜️ दशमी तिथि के देवता यमराज जी बताये जाते हैं। यमराज दक्षिण दिशा के स्वामी माने जाते हैं। इस दशमी तिथि में यमराज के पूजन करने से जीव अपने समस्त पापों से छुट जाता है। पूजन के उपरान्त क्षमा याचना (प्रार्थना) से जीव नरक कि यातना एवं जीवन के सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। इस दशमी तिथि को यम के निमित्ति घर के बाहर दीपदान करना चाहिये, इससे अकाल मृत्यु के योग भी टल जाते हैं।
दशमी तिथि को जिस व्यक्ति का जन्म होता है, वो लोग देशभक्ति तथा परोपकार के मामले में बड़े तत्पर एवं श्रेष्ठ होते हैं। देश एवं दूसरों के हितों के लिए ये सर्वस्व न्यौछावर करने को भी तत्पर रहते हैं। इस तिथि में जन्म लेनेवाले जातक धर्म-अधर्म के बीच के अन्तर को अच्छी तरह समझते हैं और हमेशा धर्म पर चलने वाले होते हैं।

Related Articles

Back to top button