क्राइम

अवैध शिकार के प्रयास में आरोपियो को गिरफ्तार किया

न्यायालयीन हिरासत में, अग्रिम कार्यवाही जारी
सिलवानी । वनमंडल अधिकारी रायसेन सामान्य के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे “आपरेशन वाइल्ड ट्रेप” के अंर्तगत दिनांक 23/24 दिसम्बर 2024 कि रात्री में वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित पटेल के नेतृत्व में रात्री गस्ति दल को बीट शालबर्रू के कक्ष कमांक 665 में अवैध शिकारियो कि हलचल दिखाई दी जिस पर तत्परता एवं सुझबुझ से वन अमले द्वारा घेराबंदी कर 4 आरोपियों को मौके पर फंदे एवं जाल लगाये हुए दबोचा गया एवं औजारो कि जप्ती बनाई गई। वन अमले कि मुस्तैदी से शिकार करने के पहले ही शिकारियो को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर दिनांक 25 दिसम्बर 2024 को न्यायालय उदयपुरा में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार कारागार बैगमगंज भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वनपरिक्षेत्र अधिकारी जैथारी रोहित पटेल, शंकरसिग भलावी, राकेश राठौर वनपाल, विजय बघेल वन रक्षक राजा ठाकुर वनरक्षक, परमेन्द्र सिंग वन रक्षक एवं अन्य वन अमले का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button