क्राइम

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के द्वारा दिये गये महिलाओं संबंधी अपरोधों के तत्काल निराकरण के निर्देश के पालन में व संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह, अभिषेक तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 450/24 धारा 376 (2) भादवि. के आरोपी कुलदीप निवासी इंदौर की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनि. चंदन सिंह निरंजन, आरक्षक प्रमोद ठाकुर की टीम गठित कर इंदौर रवाना की गई. टीम द्वारा सायबर सेल दमोह के सहयोग से 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को उसके इंदौर निवास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय दमोह में रवि गौतम, योगेंद्र यादव, आयुष तिवारी, दीपक नामदेव द्वारा पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button