अधिवक्ताओं ने किया हिउस अध्यक्ष का स्वागत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद पर सचिन नेमा निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जिनका सोमवार को अधिवक्ता संघ बेगमगंज द्वारा प्रथम बार किसी अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष प्रभाकर बुंदेला एवं समस्त अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित हिउस अध्यक्ष सचिन नेमा का हारमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। जिसके उपरांत उपस्थित अधिवक्ताओं ने मार्गदर्शन कर कार्यक्रमों को लेकर कहां कि हिउस अध्यक्ष हिन्दू धर्म का मुखिया होता है जिसके नेतृत्व में सभी धार्मिक आयोजन किए जाते हैं जिसमें अध्यक्ष की ही जिम्मेदारी होती है इसलिए हर आयोजन को सभी के सहयोग से मिलजुल करें और धुमधाम के साथ हमारी धार्मिक संस्कृति, हिन्दू रीति रिवाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें। अधिवक्ता संघ आप के साथ है और सहयोग प्रदान करता रहेगा।
अधिवक्ता संघ बेगमगंज ने बार कक्ष में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एड. अभिनव मुंशी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से बेगमगंज निवासी राजस्थान में पदस्थ जिला न्यायाधीश दीपक दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता आरसी दुबे, मूरत सिंह ठाकुर, मतीन सिद्दीकी, चांद मियां, ओपी त्रिवेदी, राजकुमार गुप्ता, एसएन रावत, राजबहादुर सिंह, आरएन रावत, राजेश यादव, अमोघ शर्मा, राजकुमार खरे, रवि रावत, धीरेन्द्र सिंह गौर, राजेंद्र शर्मा, श्रीकृष्ण तिवारी, राजेंद्र सिंह सोलंकी, विनय ठाकुर, राजेंद्र जैन, भरत सिंह बुंदेला, इंद्राज सिंह ठाकुर, बजीर ख़ान, हेमराज राठौर, महेन्द्र ठाकुर, अरविंद श्रीवास्तव, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, गंधर्व सिंह लोधी, अजब सिंह ठाकुर, संतोष घावरिया, शैलेष जैन, उमेश गुप्ता, सीपी सेन, संतोष साहू, धीरेन्द्र सिंह, राजकुमार प्रिंस, राजेश साहू, मेहरबान सिंह, शेख सफीक मंसूरी, गुफरान अली, राघवेन्द्र यादव, विशाल सिंह शिल्पी, राहुल तिवारी, वैभव शर्मा, रामस्वरूप, मलखान लोधी आदि सहित समस्त अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।



