सीबीएसई परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल करने पर मिला सम्मान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। जिला मुख्यालय रायसेन में केंद्रीय मंत्री की ओर से मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र मोक्ष यादव को उनकी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
मोक्ष यादव ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स संकाय में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोक्ष को प्रशस्ति पत्र सहित अन्य सम्मान प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मोक्ष यादव पत्रकार एवं स्टूडियो संचालक नरेंद्र यादव के पुत्र हैं। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने मोक्ष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।



