देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद आगजनी की घटना, मौके पर प्रशासन।
एक कि मौत, 40 से ज्यादा घायल,
दुकान एवं मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले
आरोपियों की सम्पत्ति को किया नष्ट
सिलवानी। जैथारी के पास ग्राम खमरिया में धुरेड़ी की शाम बच्चों के मामूली झगड़े के बाद बड़ा विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गया। पत्थरबाजी, गोली चलाने में बदल गई। घटना में 40 से अधिक घायल हो गए। अभी प्रशासन की एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है। दोनों पक्षो के 40 से ज्यादा लोग घायल हुए। 16 आरोपियों के खिलाफ नामज़द दर्ज। 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक लगभग 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर आईजी दीपिका सूरी डीआईजी जगतसिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित भारी पुलिस बल तैनात । घायलों को जिला हॉस्पिटल से भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल रिफर किया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह पहुँचे। घटना में घायल व्यक्तियों को देखने प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमीदिया अस्पताल पहुंचे एवं मृत व्यक्ति के परिजन को 5 लाख एवं गंभीर घायल व्यक्ति को 2 लाख तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रूपए प्रदान करने का आश्वासन दिया | रायसेन के सिलवानी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।



