जल आवर्धन योजना के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण कर सीएमओ ने ठेकदार को दी चेतावनी
18 करोड़ से निर्मित हो रही योजना में लोगों को मिल रहा था दूषित पानी
मृगांचल एक्सप्रेस की खबर का असर
सिलवानी। नगर में नर्मदा जल लाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। गुरुवार को नगर परिषद सीएमओ रितु मेहरा ने नर्मदा जल प्लांट का निरीक्षण किया। सीएमओ के द्वारा निर्माणाधीन पेयजल योजना का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को तय मापदण्ड के अनुसार कार्य किए जाने के निर्देश दिए। ओर चेतावनी दी की यदि सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार द्वारा नगर के लोगों को बिना जांच किए ही पानी सप्लाई किया जा रहा था, जिसकी शिकायत लोगों द्वारा करने पर पहले सीएमओ ने नोटिस दिया और गुरुवार को योजना के तहत गांधी नगर पड़ान क्षेत्र में बनाए गए फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया जहां कमियां निकलने पर नाराजगी जाहिर की ओर व्यवस्था सुधार करने के निर्देश किए। गुरुवार को ही मृगांचल एक्सप्रेस ने बिना टेस्टिंग किए ही वार्डों में कर दी पानी की सप्लाई ,शिकायत की बाद नप ने दिया नोटिस शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अफसरों का ध्यान आकर्षण करवाया था। जिसके बाद अफसरों ने भी तत्काल में निरीक्षण कर जांच की। दरअसल योजना का काम 18 माह में होना था लेकिन 5 साल बीतने के बाद भी नहीं हो सका जबकि योजना के तहत निर्माण एजेंसी को 18 माह में कार्य पूर्ण किया जाना था। तथा समय भी लगातार बढ़ाया जाता रहा। लेकिन समय बढ़ाने के बाद भी निर्माण एजेंसी काम को पूर्ण नहीं कर सकी है। हालांकि योजना के प्रारंभ होने से अभी तक चार सीएमओ बदल चुके है। लेकिन किसी भी सीएमओ के कार्यकाल में योजना पूर्ण नहीं हो सकी है।



