खमरिया घटना में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आरोपियो की संपत्ति की नष्ट
घटना में 1 की मौत, 40 से अधिक घायल,
प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अमला ने खमरिया में डेरा डाला
मुख्यमंत्री घायलों को देखने पहुँचे हॉस्पिटल
सिलवानी। रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया में शुक्रवार की शाम धुरेड़ी के दिन हुए झगड़े के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है। भोपाल कमिश्नर गुलशन बामरा, होशंगाबाद रायसेन पुलिस रेंज आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगतसिंह राजपूत, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल सहित जिला प्रशासन पुलिस अधिकारियों ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा की है। घटना में घायलों का भोपाल के हमीदिया अस्पताल और उदयपुरा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घायलों की खैर खबर लेने पहुंचे मुख्यमंत्री….
इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया अस्पताल में घायलों के हालचाल जाने। एवं मृत व्यक्ति के परिजन को 5 लाख एवं गंभीर घायल व्यक्ति को 2 लाख तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रूपए प्रदान करने का आश्वासन दिया | वही घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री रामपालसिंह राजपूत पहुँचे और ग्रामीणों और अधिकारियों से चर्चा की। बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा में भर्ती घायलों से मुलाकात की। इधर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा हथियार और वाहन आदि जप्त किये है।
सिलवानी थाने में शनिवार 19 मार्च को दोपहर 12 बजे 16 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है इनमें से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की दो राइफल, दो ट्रैक्टर और एक बोलेरो पिकअप को भी जप्त किया गया है। रायसेन जिला प्रशासन और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नज़र रखे हुए है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। प्रशासन ने आरोपियो की पांच सम्पतियों मकान दुकान को चिन्हित कर जेसीबी से नष्ट की गई। वन विभाग के अधिकारियों ने वही एक आरोपी के मकान से बड़े पैमाने पर इमारती सागौन के फर्नीचर जप्त किया गया।
घटना की शुरुआत धुरेड़ी की शाम दो युवकों से एक समुदाय द्वारा मारपीट करने से हुई। बाद में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। एक तरफ से पत्थरबाजी होने लगी तो दूसरी ओर से बन्दूक से फायरिंग की गई। बताया जाता है कि भीड़ को भगाने के लिये ट्रेक्टर चलाया गया जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हुए ।घटना में राजू पिता नारायणसिंह आदिवादी उम्र 30 साल निवासी चंदपुरा की मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे है। जिनकी उम्र 6 साल, 4 और 2 साल है।









