कृषिमध्य प्रदेश

गौशाला के बाद सड़क पर लग रहा मवेशियों का जमावड़ा

सिलवानी। ग्राम पंचायत स्तर पर कई गौशालाओं का निर्माण होने के बाद उनका संचालन का कार्य प्रारंभ हो गया है इसके बाद भी नगर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा हुआ है ऐसे मवेशियों को गौशाला में पहुंचाने की दिशा में नगर परिषद के द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है। बजरंग चैराहा, गांधी चैक, तहसील, षिवाजी नगर में आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है जिसके कारण उक्त सड़क मार्ग से निकलने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर आवारा घूमने वाले ऐसे मवेशियों को नगर परिषद गौशाला में पहुंचाने की दिशा में कदम उठाए।

Related Articles

Back to top button