कृषि विज्ञान केन्द्र में एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस प्रशिक्षण का शुभारम्भ
रायसेन । कृषि विज्ञान केन्द्र, रायसेन में एग्री क्लीनिक एवं एग्री बिजनेस योजना मैनेज, हैदराबाद द्वारा संचालित कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत 45 दिवसीय निःषुल्क आवासीय प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 11 अप्रैल को मुख्य अतिथि नरेश तिजारे डी.डी.एम., नाबार्ड द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डॉ. मुकुल कुमार वैज्ञानिक व नोडल अधिकारी एग्री क्लीनिक एंव एग्री बिजनेस योजना के द्वारा बताया गया कि 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रशिक्षणार्थी अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किये गये हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देष्य कृषि विषय/विज्ञान विषय में बेरोजगार युवा के लिये स्वरोजगार स्थापित करके आत्म निर्भर बनाना है।
तिजारे ने योजना व नाबार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि किस प्रकार से प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थी योजना व नाबार्ड से लाभान्वित हो सकते हैं।
पषुपालन विभाग से डॉ. विनीत तिवारी ने विभाग की योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से योजनाओं का प्रषिक्षण उपरांत विभाग से लाभ लिया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने बैंक से सम्बन्धित जानकारी व योजनाओं के बारे में छात्रों को बताया व उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी जी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केन्द्र, रायसेन के वैज्ञानिक डॉ. अंशुमान गुप्ता, रंजीत सिंह राघव, आलोक कुमार सूर्यवंशी, लक्ष्मी चक्रवर्ती, डॉ. ब्रहमा नंद शुक्ला, पंकज भार्गव व सुनील केथवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



