क्राइम

नव दंपत्ति की मौत, घाटी में मिले मृत, घटना पर संशय बरकरार


सिलवानी । राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग के सियरमऊ के समीप दीवानबाबा घाटी पर नव दंपत्ति मृत अवस्था में मिले जिन्हे परिजन सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लेकर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन रविवार को 11 बजे ग्राम उमरहारी तहसील बेगमगंज निवासी रामकिशन कुशवाहा पिता राजाराम कुशवाहा उम्र 25 साल अपनी पत्नि विनीता कुशवाहा उम्र 22 साल को साथ लेकर बाइक से बैंक खाते से राशि निकलने टड़ा जिला सागर गए थे। रात तक वापिस नही आने पर परिजनो द्वारा खोजबीन की गई। सियरमऊ घाटी के समीप पड़े हुए मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्हें लेकर देर रात सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचे। वही घटना को लेकर कई सवालिया निशान उठाए जा रहे है।
सिलवानी थाना एसआई कविता यादव ने बताया कि परिजनो की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पति पत्नि के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टर से कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिये है।

Related Articles

Back to top button