शाला और समुदाय के गैप को समाप्त कर शत-प्रतिशत नामांकन पर रखा लक्ष्य
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी । नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रमुख लक्षण और समुदाय के बीच के गैप को समाप्त कर शत-प्रतिशत नामांकन कराना है। कोई भी बच्चे शिक्षासे वंचित ना रहे। तहसील के कस्बा गढ़ी के शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर शाला प्रबंधन ब विकास समिति सदस्यो की बैठक में यह बात प्रचार भगवान सिंह खंगार ने कही । बैठक में गढ़ी के रहवासी पालको मौजूद रहकर अपने विभिन्न सुझाव शाला प्रबंधन को दिया। प्राचार्य ने बताया कि शासन द्वारा 20 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति जारी की गई है। स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता बनाने के समिति समुदाय की सहभागिता भी है ताकि सभी बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े। भाई यह नीति साला और समुदाय के वीच के गैप को भी खत्म करती है। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, मोहन महेश्वर, नीरज चौरसिया, सैय्यद वदूद अली पटेल , नंदकिशोर चौरसिया, प्रकाश बाबू जाटव सहित स्कूल का स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।



