धान तुलाई में देरी पर नाराज किसानों ने स्टेट हाइवे पर लगाया जाम, 35 मिनट तक प्रदर्शनकारी किसानों को समझाइश देने न तो कोई राजस्व अधिकारी पहुंचे न कोतवाली पुलिस
एसडीएम एलके खरे के आदेश पर तौल कांटा चुराने के मामले में हिम्मतगढ़ के चार दबंग किसानों पर कोतवाली थाने में दर्ज कराई एफआईआर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। समर्थन मूल्य पर किसानों की धान से भरी ट्रालियों से धान की उपज तुलाई में हो रही देरी से नाराज किसानों ने खरीदी केंद्र बम्होरी के वेयर हाउस के सामने सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। चक्काजाम के दौरान एसआर सेटी सेंट्रल बैंक ट्रेनिंग भवन के दोनों साइड वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जिससे जल्दी जाने वाले लोगों को लगभग बुधवार को दोपहर 1.40 बजे से सवा 2 बजे स्टेट हाइवे सागर भोपाल पर बुरे हालात बने रहे।
कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर एसडीएम एलके खरे, कोतवाली टीआई आशीष सप्रे, जिला विपणन संघ रायसेन के सर्वेयर एके पुरोहित, केंद्र प्रभारी सीके पारे, प्रह्लाद यादव सड़क पर उतरे नाराज किसानों को समझाइश दी। बमुश्किल विरोध प्रदर्शन कर ने वाले किसान माने।किसानों ने आरोप लगाते हुए एसडीएम खरे को बताया कि सर्वेयर मीनमेख निकालकर लाल दाने की धान बताकर रिजेक्ट कर देते हैं।किसानों से धान तुलाई करने में मोटी रकम लेनदेन के आरोप लगाए, हम्माल तुलावटी मनमानी धान तुलाई कर कमाई कर रहे हैं। दो से चार रोज बाद भी धान तुलाई के लिए खरीदी केंद्र पर किसान डेरा डाले हुए हैं।
दबंग किसान जबरन तुलाई तौल कांटा उठाकर ले गए…. थाने में कराया केस दर्ज
हिम्मतगढ़ के 4 दबंग किसानों की धान लाल दाने मिक्स होने की वजह से सर्वेयरों ने उनकी धान उपज से भरी ट्रालियां निरस्त कर दी। नाराज 4 किसानों ने इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को चोरी कर तिरपाल से ढंक कर छिपा दिया। एसडीएम, टीआई ने उस तौल कांटे को जब्त कर कोतवाली पुलिस थाने में उन 4 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही उनके ट्रेक्टर ट्रालियों को जब्त करवा दिया गया है।
केंद्र पर सुबह कर्मचारियों और किसानों के बीच धान की उपज तुलाई को लेकर जमकर तकरार हुई।धान खरीदी केंद्र बम्होरी के सहायक प्रभारी प्रह्लाद यादव के बीच बहसबाजी हुई। स्थानीय किसानों ने यह आरोप लगाए कि सिरवाय, बाँसखेड़ा सहित विदिशा जिले के किसान बड़ी संख्या में धान की तौल कराने पहुंच रहे हैं।



