मध्य प्रदेशहेल्थ

नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। गैरतगंज क्षेत्र के सिद्ध क्षेत्र नीलकंठेश्वर धाम पाटन में निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र भर से सैकड़ों मरीज ने पहुंचकर विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज कराया। तहसील क्षेत्र के नीलकंठेश्वर धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शामिल होकर ग्राम रमपुरा, पाटन, सिहंपुर, हरदोट, सहित दर्जनों ग्रामीणों के एक सैकड़ा से अधिक लोग ने मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में भोपाल के जेके हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ जी सी गौतम मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान खास तौर पर ह्रदय रोग से संबंधित, ब्लड प्रेशर शुगर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की नि:शुल्क जांच कर उपचार हेतु उचित परामर्श एवं दवाइयां की सलाह दी गई। शिविर में ईसीजी के द्वारा कई मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर डॉ पुष्पेंद्र गोविंद सिंह उवेश खान का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button