क्राइम

पड़ोसी से विवाद में किया हवाई फायर, प्रकरण दर्ज, लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा

सिलवानी। सरकारी जमीन से आने जाने एवं वाहन खड़ा करने के विवाद में इतना उग्र रूप ले लिया पड़ोसी में आपस में झगड़ पड़े और जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दे डाली और गुस्सा शांत नही हुआ तो अपनी लायसेंसी रायफल से हवाई फायर कर दिया।
मामला सिलवानी तहसील के ग्राम नीगरी का गुरुवार की दोपहर का है। फरियादी सौरभ रघुवंशी पिता रामकिशन रघुवंशी उम्र 18 साल निवासी नीगरी ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि उसका पड़ोसी शिवकुमार रघुवंशी और उसका पुत्र सत्यम रघुवंशी से बाजू में खाली पड़ी सरकारी जमीन के लेकर आने जाने एवं वाहन खड़ा करने की बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। जिस पर सत्यम रघुवंशी ने फरियादी सौरभ रघुवंशी को मां बहिन की गाली देकर जान से मारने की धमकी और सरकारी जमीन से निकलने पर देख लेने की धमकी दी, इस दौरान सौरभ रघुवंशी को सत्यम रघुवंशी को पाइप से मार पीट कर चोट पहुंचाई, वही पिता शिवकुमार रघुवंशी ने अपने घर के छत पर चढ़कर अपनी लायसेंसी 315 रायफल से हवाई फायर कर दिया। जिससे फरियादी जान बचाकर थाने आया और रिपोर्ट की।
पुलिस ने फरियादी सौरभ रघुवंशी की रिपोर्ट पर आरोपी शिवकुमार रघुवंशी और उसके पुत्र सत्यम रघुवंशी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लायसेंसी 315 रायफल, एक खाली कारतूस, पाइप को जप्त किया है। वही आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने का प्रतिवेदन माननीय कलेक्टर के समक्ष भेजा जा रहा है।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया सिलवानी थाना क्षेत्र के डुंगरिया निवासी अजय पटेल जो कि सेंटल जेल से फरार है जिस पर भोपाल पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया उसका रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त करने का प्रतिवेदन भी वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button