गरीबों को बेघर किया, बिल्डिंग वालों को छोड़ा गया, नगर परिषद मझौली की अतिक्रमण हटाने में भेदभाव पूर्ण कार्यवाही

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । नगर परिषद मझौली द्वारा मझौली से कटंगी रोड पर सड़क के दोनों तरफ 30-30 फीट अवैध पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कर किया गया। मंगल भवन रोड से लेकर पुरानी बाजार तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्य सड़क के मध्य से सड़क के दोनों ओर 30-30 फीट पर जमे हुए अतिक्रमण को नगर परिषद के द्वारा जेसीबी मशीन चलाकर हटाया गया।
नगर परिषद की इस अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में भेदभाव रवैया देखने को भी मिला। जहां पर गरीबों के आसानी से 30 फीट तोड़ा गया, जबकि रसूखदारों के अतिक्रमण को तोड़ने के लिए उन्हें फिर से समय दे दिया गया। नगर परिषद की पक्षपात कार्य प्रणाली देखने को मिली। नगर परिषद के द्वारा मुख्य बस स्टैंड बाजार में जहां पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है, वहां का अतिक्रमण न हटाकर अन्य जगह का कार्यवाही की गई। यह भी नगर परिषद की कर प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है। जबकि मुख्य बाजार में आए दिन अतिक्रमण के कारण वाहनों के चके जाम होते रहते हैं। परंतु नगर परिषद के द्वारा मंगल भवन रोड से पुरानी बाजार तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिसमें की सड़क की दोनों तरफ नाली निर्माण का कार्य होना है। अतिक्रमण से लोगों में अच्छी नाराजगी अतिक्रमण के कारण कुछ लोगों की नाराजगी भी नगर परिषद के सीएमओ राजेश भदौरिया को झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि आप लोगों के द्वारा बार-बार अतिक्रमण तो किया जाता है, परंतु निर्माण कार्य नहीं किया जाता जिस पर नगर परिषद सीएमओ के द्वारा आश्वासन दिया गया कि एक माह के भीतर नाली निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अतिक्रमण की इस कार्रवाई में नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग उपस्थित रहे।


