मध्य प्रदेश
आकाश खत्री बने असिस्टेंट कमांडेंट केंद्रीय सशक्त पुलिस बल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशक्त पुलिस बल भर्ती परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ है, जिनमें मप्र से कई परीक्षार्थियों का चयन हुआ है. तेंदूखेड़ा नगर के आकाश खत्री ने इस परीक्षा में देश में 259 वीं रैंक प्राप्त की है।
उनका चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है, उनके पिता वार्ड क्रमांक 11 निवासी आनंदी लाल खत्री टेक्नीशियन पीएचई है. आकाश ने नगर व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है उनकी इस उपलब्धि पर नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा बधाइयां दी जा हैं।



