Uncategorized

भरभरा आश्रम में 11 अप्रैल को अखंड हरि नाम कीर्तन का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीपस्थ भरभरा आश्रम में 11 अप्रैल को अखंड हरि नाम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन संतश्री बनवारी दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
जानकारी के अनुसार, कीर्तन का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा, जिसमें छिंदवाड़ा से आई भक्त मंडली साज-बाज के साथ 24 घंटे तक संगीतमय हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत करेगी । यह अखंड कीर्तन 12 अप्रैल को समापन के साथ पूर्ण होगा ।
समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए दही-लाई महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा । आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button