कृषि बिजली की अघोषित कटौती से किसान भाईयों का हल्ला बोल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सरौली मझगवां पावर हाउस अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि बिजली की अंधाधुंध एवं अघोषित कटौती से परेशान किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है । बिजली समस्या के विरोध में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, ओबीसी- एससी- एसटी संयुक्त मोर्चा एवं समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विद्युत मंडल सरौली का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में किसानों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं । किसानों ने कृषि बिजली की अघोषित कटौती तत्काल बंद करने, प्रतिदिन कम से कम 10 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, लाइन खराब होने पर बंद की गई बिजली की भरपाई करने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को बदलकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर स्थापित करने तथा ट्रांसफार्मर खराब या जलने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की ।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे बिजली कार्यालय सरौली में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद पटेल, किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष संतकुमार पटैल, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, ब्लॉक सचिव उमेश पटेल, अकलेश पटेल, सुरेश पटेल, बारेलाल पटेल, मुकेश पटेल, अनिल पटेल, सुनील पटेल, दिनेश पटेल, अमित पटेल, सत्यम पटेल, अभिषेक पटेल, इंद्रजीत पटेल, आनंद, सिद्धार्थ पटेल, रमेश, मोहन, सुखदेव, आदर्श पटेल सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।



