मध्य प्रदेश

पशुपालन से समूह सदस्यों का होगा आर्थिक विकास, 8 पशुओं का किया क्रय

उमरियापान में पशुधन क्रय मेले का किया गया आयोजन, 279 पशुओं का किया जाएगा क्रय
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्व सहायता समूह के सदस्यों की आजीविका के उन्नयन हेतु शनिवार को उमरियापान शासकीय गौशाला में पशुधन क्रय मेला का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीण क्षेत्र से स्व सहायता समूह के सदस्य पहुँचे और पशुधन क्रय किया । इस मौके पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजना से समूह सदस्यों का आर्थिक विकास होगा । रोजगार का यह अच्छा साधन है, दूध का संग्रह होगा। जिससे लोगों की आमदनी भी बढ़ेंगी । दुग्ध संघ के सीईओ बीपी सिंह ने कहा कि पशुओं से मिलने वाले दूध का क्रय किया जाएगा । इसके लिए समूह सदस्यों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 वाटरशेड विकास के तहत मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह सदस्यों की आजीविका उन्नयन हेतु एनआरएलएम और वाटरशेड के सहयोग से पशुधन क्रय मेला आयोजित किया गया । उन्होंने बताया कि अभी हरियाणा से 20 पालतू पशुओं (मुर्रा प्रजाति की भैंस) को लाया गया है । जबकि स्व सहायता समूह के सदस्यों के लिए 279 पशुओं को अभी और लाया जाएगा । विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, कलेक्टर अवि प्रसाद,जिला सीईओ शिशिर गेमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मेले में 8 समूह के हितग्राहियों को पशुओं का वितरण किया।
इस अवसर पर सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जिला पंचायत सदस्य कविता राय, भाजपा जिलामंत्री प.विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, बसंत चौरसिया, संतोष पौराणिक, मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, संतोष दुबे, पंकज राय, यतीन्द्र गौतम, जितेंद्र अरोरा, आशीष चौरसिया, संदीप सोनी, नंदू नामदेव, प्रदीप चौरसिया, प्रमोद असाटी, जनपद सीईओ यजुवेंद्र कोरी, सहायक यंत्री आनंद उसरेठे, उपयंत्री मनीष हल्दकार, सचिव सतीश गौतम, ग्राम रोजगार सहायक अतुल चौरसिया सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा अन्य ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button