क्राइम

तीन बाइको की आपस मे भिड़ंत, दो गम्भीर अबस्था में भोपाल रेफर

रिपोर्टर ; तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । शुक्रवार को शाम चार बजे के लगभग प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तीन मोटर साइकिल आपस मे भीड़ गईं । टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो युवकों को रायसेन रेफर किया गया। युवकों की गम्भीर को देखते हुए जिला चिकित्सालय रायसेन से भी बाद में भोपाल रेफर करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश आदिवासी /भजन उम्र 19 निवासी अर्जनी, अनिक ठाकुर / भगवान ठाकुर 19 निवासीअर्जनी को गंभीर अवस्था मे रेफर किया गया। अंतर सिंह /पल्लू सपेरा 19 निवासी रानी पिपरिया, देवेंद्र /मुकेश सपेरा निवासी रानी पिपरिया, आकाश/ मुन्ना 18 वर्ष निवासी दिल्हारी, दुर्गेश / मंगल रजक 27 वर्ष निवासी दिल्हारी को बम्होरी अस्पताल में उपचार किया जा रहा ।

Related Articles

Back to top button