मध्य प्रदेश

आश्रय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । प्रश्रय वेलफेयर फाउंडेशन (टीम आश्रय) के द्वारा ग्राम तूमड़ा में आश्रय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय श्री रामजानकी मंदिर में किया गया । जिसमें कक्षा 5वी से 12वी तक के 40 मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। विदित हो की टीम आश्रय की शुरुआत ग्राम तूमड़ा से ही हुई है|आश्रय फाउंडेशन के संस्थापक प्रियांशु खेमरिया ने टीम आश्रय के विभिन्न समाज कल्याण कार्यों को कार्यक्रम में बताया और छात्र छात्राओं को भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राव अनुज प्रताप सिंह और आकृति सुगर मिल के वेदांश माहेश्वरी रहे जिन्होंने प्रियांशु खेमरिया एवं टीम आश्रय के युवा सदस्यों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सराहा एवं छात्र छात्राओं को आश्रय प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में गौरीशंकर खेमरिया, राजेंद्र शर्मा, चंद्रभान राजपूत, राकेश श्रीवास्तव, कीरतसिंह पटैल, राकेश खेमरिया, हिमांशु दीक्षित, शिवांश दुबे, शिवा त्रिवेदी, नर्मदा सिंह राजपूत आदि की गरिमामय उपस्तिथि रही। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक विष्णु प्रसाद खेमारिया, जुगलकिशोर खेमरिया, प्रदीप, सर्वेश मिश्रा, गोलू गिरदोनिया, निर्वेश शुक्ला, समर्थ दीक्षित आदि रहे। गांव के लोगों ने आश्रय के प्रयासों की प्रशंसा की एवं इस नवाचार को खूब सराहा।

Related Articles

Back to top button