कृषिदेश विदेशमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी दिल्ली रवाना

मांगें पूरी नहीं होने पर 13 फरवरी को दिल्ली का करेंगे घेराव
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी । सिलवानी तहसील एवं जिला सहित से किसान दिल्ली को रवाना हो रहा है। जहां संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा द्वारा अनिश्चित कालीन दिल्ली घेराव किया जायेगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला अध्यक्ष ठाकुर रणजीत, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पटेल वर्धा ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा 5 जून 2020 को तीन कृषि बिल लाए गए थे, जो किसानों के लिए नुकसानदायक थे। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 378 दिन तक इनका घोर विरोध किया गया। विरोध को देखते हुए मोदी सरकार ने तीनों काले बिल वापस लिए गए और कहा गया कि किसानों की जो मांगे है पूरी की जाएगी। कृषि सचिव ने भी लिखित पत्र दिया लेकिन समय अवधि बीत जाने बाद किसानों की मांगे नही मानी गई। इसलिए किसान संयुक्त मोर्चा 13 फरवरी 2024 को पुनः दिल्ली का घेराव करेगी। दिल्ली जाने वाले किसानों में निरंजन सिंह, महेंद्रसिंह, विश्वजीतसिंह, रामकुमार, अजमेर रघुवंशी, राघवेंद्र सहित किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया।

Related Articles

Back to top button