Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 22 अगस्त 2024 गुरुवार : कैसा रहेगा आज का दिन
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏽 22 अगस्त 2024 : आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके चतुर्थी तिथि लग जएगी। आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 6 मिनट तक उ.भा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक, भद्रा, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपाय से बेहतर बना सकते हैं आज का दिन।
🐑 मेष राशि : आपकी मज़बूत सहनशक्ति और निडरता आपकी मानसिक क्षमताओं में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा करेगी। इस रफ़्तार को बनाए रखें, ताकि यह आपको किसी भी स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रोत्साहित करे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियाँ दूर हो जाएँगी। दोस्त आपको आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में अच्छी सलाह देंगे। आपको प्यार में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और हाई प्रोफाइल के लिए है। आज आप अपने काम से छुट्टी लेकर अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। अगर आप आज अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाते हैं, तो आपके रिश्ते में सुधार आएगा।
🪶 उपाय :- हरे रंग के जूते पहनें और अपने प्रेम जीवन को खुशहाल बनाएं।
🐂 वृषभ राशि : आपका बच्चों जैसा स्वभाव सतह पर आएगा और आप चंचल मूड में होंगे। संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। शाम को अपने बच्चों के साथ कुछ सुखद पल बिताएँ। अगर आप हुक्म चलाने की कोशिश करेंगे तो आपके और आपके प्रेमी के बीच गंभीर समस्याएँ खड़ी हो सकती हैं। कार्यस्थल पर गतिशील और प्रगतिशील बदलाव करने के लिए सहकर्मी आपका समर्थन करेंगे। आपको भी तेज़ी से कदम उठाने के लिए खुद को तैयार करने की ज़रूरत है। अधीनस्थों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करना सकारात्मक परिणाम देगा। समय पर काम खत्म करके जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपके परिवार में भी खुशी आएगी और आप भी तरोताज़ा महसूस करेंगे। दिन में तीखी नोकझोंक के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारेंगे।
🪶 उपाय :- आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इत्र, सुगंध, अगरबत्ती और कपूर जैसी वस्तुओं का वितरण, दान और उपयोग करें।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आपका आकर्षक व्यवहार दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। ज़्यादा खरीदने से पहले, जो आपके पास पहले से है, उसका इस्तेमाल करें। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखें। आज आपको अपने प्यार के कारण पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। खुदरा और थोक विक्रेताओं के लिए अच्छा दिन है। यात्रा करना फ़ायदेमंद होगा, लेकिन महंगा भी पड़ेगा। शादीशुदा ज़िंदगी में मुश्किल दौर से गुज़रने के बाद आज आपको राहत मिलेगी।
🪶 उपाय :- गाय को पालक खिलाने से प्रेम जीवन में बहुत सुधार आएगा।
🦀 कर्क राशि : दफ़्तर में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। चीज़ों के होने का इंतज़ार मत कीजिए- बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें। आज घर पर कोई पुराना सामान मिलने से आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे पल गुज़ारेंगे।
🪶 उपाय :- किसी पैतृक संपत्ति/स्मारिका/विरासत को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
🦁 सिंह राशि : गुस्से का भड़कना बहस और टकराव की वजह बन सकता है। मौज-मस्ती पर ज़रूरत से ज़्यादा पैसे खर्च करने की अपनी आदत पर काबू रखें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएगा और घरेलू तनाव कम करेगा। आपको अपने साथी को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने से बचना चाहिए। आज आपके दिमाग में आने वाले पैसे कमाने के नए विचारों का फ़ायदा उठाएँ। किसी भी हालत में आपको अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय की कद्र करना न भूलें, क्योंकि एक बार यह चला गया तो वापस नहीं आएगा। आज आपका जीवनसाथी बहुत ज़्यादा आत्मकेंद्रित हो सकता है।
🪶 उपाय :- बहुरंगी प्रिंट वाले कपड़े पहनने से व्यापार/कार्य जीवन में उन्नति होगी।
👰🏻♀ कन्या राशि : आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपका हँसने-हँसाने का अंदाज़ है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका इस्तेमाल करके देखें। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। शाम के वक़्त अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी और उल्लास लेकर आएगी। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी नौकरी पाने के लिए आज और मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप मनचाहा फल पा सकेंगे। मौज-मस्ती भरी यात्रा संतोषजनक रहेगी। हो सकता है कि आपका जीवनसाथी आज आपको यह जताए कि आपके साथ होने का क्या मतलब है।
🪶 उपाय:- रात को हरी चने भिगोकर रखें। इन चनों को पक्षियों को खिलाने से आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
⚖️ तुला राशि : दाँत दर्द या पेट की खराबी आपके लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए डॉक्टर की सलाह लें। कोई नया वित्तीय सौदा अंतिम रूप लेगा और नया धन आपकी झोली में आएगा। अपने बच्चों को अपने उदार व्यवहार का फ़ायदा न उठाने दें। कामदेव के बाण से बचने की बहुत कम संभावना है। आपके साझीदार आपके नए विचारों और योजनाओं का समर्थन करेंगे। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। आज आप अपने जीवनसाथी से अच्छी बातचीत करेंगे और महसूस करेंगे कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं।
🪶 उपाय :- गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क पानी की व्यवस्था जैसे दान-पुण्य के कार्य करने से पारिवारिक जीवन में सौभाग्य और सकारात्मकता आएगी।
🦂 वृश्चिक राशि : कुछ रोचक पढ़कर दिमागी कसरत करें। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे के प्रबंधन और बचत को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उसे अपनी जिंदगी में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अपने बच्चों को अपने उदार व्यवहार का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। चिंता न करें, आज आपका दुख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। आज कार्यक्षेत्र में सभी आपसे स्नेह और सहयोग प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप दफ़्तर से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन अत्यधिक ट्रैफ़िक के कारण ऐसा करने में आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ काफ़ी ख़र्चा कर सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद आप बहुत बढ़िया समय बिताएंगे।
🪶 उपाय:- पारिवारिक जीवन में सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण जीवन के लिए घर में लगातार 108 दिनों तक गंगाजल का छिड़काव करें।
🏹 धनु राशि : आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा और वे अपना प्यार आप पर बरसाएंगे। रोमांस आनन्ददायक और काफ़ी रोमांचक रहेगा। आज आप दफ़्तर में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों को समय न देना और बेकार के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आज आपको कुछ ख़ास अनुभव होगा।
🪶 उपाय :- सूर्य अनुशासन का प्रतिनिधित्व करने वाला ग्रह है, अतः अनुशासित जीवन जीने से परिवार में खुशहाली आएगी।
🐊 मकर राशि : आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। जो लोग अब तक पैसे को बेवजह उड़ा रहे थे उन्हें आज से अपने आप पर काबू रखना चाहिए और बचत करनी चाहिए। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के ज़रिए आप अपनी जीवनसाथी को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही इस राशि के कामकाजी जातक आज कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। दिक़्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको पहचान दिलाएगी। अपने जीवनसाथी पर शक बड़े झगड़े का रूप ले सकता है।
🪶 उपाय:- अस्पताल में मरीजों की मदद करें और अच्छी आर्थिक स्थिति का आनंद लें।
⚱️ कुम्भ राशि : आपकी स्पष्ट और निडर राय आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुँचा सकती है। आप ख़ुद को किसी रोमांचक नए हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। सामाजिक समारोहों में सहभागिता का मौक़ा मिल सकता है- जो आपको प्रभावशाली लोगों के संपर्क में लाएगा। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छुएगा। दिन की शुरुआत आपके प्रिय की मुस्कुराहट से होगी और रात एक-दूसरे के सपनों के साथ होगी। आज दफ़्तर में आप जो काम कर रहे हैं, उसका आने वाले समय में आपको कई तरह से फ़ायदा मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कत आ सकती है। साथ ही आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आँखें सब बयान कर देती हैं और आज आप अपने जीवनसाथी से आँखों ही आँखों में बात कर सकते हैं।
🪶 उपाय:- लाल वस्त्र अधिक पहनना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।
🐬 मीन राशि : आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज आपको अपनी माता पक्ष से धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। शाम को अनपेक्षित मेहमानों का आपके घर में जमावड़ा लग सकता है। आज आप अपने प्रिय के दिल की धड़कनों के साथ ताल-मेल बिठाते हुए महसूस करेंगे। जी हाँ, यह इस बात का संकेत है कि आप प्यार में हैं! आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते आपको अचानक लाभ भी मिलेगा। दिन के अंत में आप अपने परिवार को वक्त देना चाहेंगे लेकिन किसी करीबी से आपकी कहासुनी हो सकती है जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। लंबे अरसे बाद आज आपको अपने जीवनसाथी से स्नेहपूर्ण आलिंगन नसीब होगा।
🪶 उपाय:- घर में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में फूल, मनी प्लांट और एक्वेरियम रखें।
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

