तोल काटों की पूजा के बाद कृषि मंडी में नीलामी शुरू
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दीपावली के चलते 5 दिन तक कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहने के बाद गुरुवार को मंडी प्रशासक एवं एसडीएम अभिषेक चौरसिया द्वारा मंडी में नीलामी का कार्य दोज मुहूर्त पर पूजा करके शुरू कराया। दीपावली के बाद दोज के मुहूर्त में किसान अपनी सोयाबीन धान उड़द एवं अन्य जिंस को विक्रय हेतु लेकर आया। दूज के मुहूर्त में अधिकतर किसान धान लेकर आए जिनका अधिकतम ₹3050 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी गई वही जो किसान सोयाबीन लेकर आए थे उन्हें ₹5000 क्विंटल के दाम शुभ मुहूर्त में मिले हैं। मसूर ₹6500 क्विंटल और मक्का 1601 रुपए क्विंटल उच्चतम दाम पर खरीदी गई है।
व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय ओसवाल ने बताया कि दीपावली के बाद मंडी में नीलामी कार्य गुरुवार से प्रारंभ किया गया है। अधिकतर किसान अपनी धान की उपज विक्रय हेतु लेकर आए हैं इस वक्त मंडी में चहूं ओर धान ही धान नजर आ रही है।



