मध्य प्रदेशराजनीति

बड़वारा विधानसभा को मिली ऐतिहासिक सौगात: 9 सड़कों के लिए 23 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश में विकास को नई गति देते हुए डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है । क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
यह स्वीकृति राकेश सिंह लोक निर्माण मंत्री एवं बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रयासों से संभव हुई है । विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
स्वीकृत प्रमुख मार्ग एवं राशि
पिपरौंध – देवरी हटाई – बड़वारा – बसाड़ी – कैमोर मार्ग दूरी: 74.40 किलोमीटर
स्वीकृत राशि: 160 करोड़ रुपये,
भमका – रोझन मार्ग राशि: 2.25 करोड़ रुपये,
जिन्ना पिपरिया – कटरा मार्ग राशि: 3.50 करोड़ रुपये,
करही – नैगवा मार्ग राशि: 2 करोड़ रुपये,
देवरी – केवलारी मार्ग
राशि: 1.20 करोड़ रुपये
सरस्वाही – सुरखी मार्ग राशि: 1.50 करोड़ रुपये,
पड़रभटा – संसारपुर मार्ग राशि: 1 करोड़ रुपये,
गोपालपुर – सगवा – अतरसूमा – सिलौड़ी मार्ग राशि: 5.40 करोड़ रुपये,
दसरमन – सुनतरा मार्ग राशि: 4.61 करोड़ रुपये
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी । साथ ही व्यापार, कृषि गतिविधियों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी। स्थानीय नागरिकों को समय और लागत दोनों में राहत मिलेगी, जिससे समग्र विकास को बल मिलेगा।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने इसे बड़वारा विधानसभा के लिए “ऐतिहासिक कदम” बताते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी।
यह जानकारी भाजपा नेता योगेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button