पर्यावरणमध्य प्रदेश

सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई जंगल हो रहें साफ सैकड़ों संख्या तस्करों ने काटे पेड़

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह ज़िले वन मंडल तेजगढ़ रेंज की बीट भैसखार के जंगलों से इन दिनों बड़ी मात्रा में सागौन के पेड़ों के काटने का सिलसिला चल रहा है। जंगल में दिन रात कटाई चल रही है। हैरानी की बात तो यह है कि वन विभाग द्वारा तैनात अधिकारी व् कर्मचारी को इसकी जानकारी होने के बाद भी वन माफियों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसमें जंगलों से सागौन के पेड़ समाप्त होते जा रहे है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप वन विभाग के रेंजर डिप्टी जंगल कटाई खबर दी जाती है वन विभाग कर्मचारी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। अवैध कटाई वन विभाग की सहमति पर खुलेआम चल रही है। जंगलों के संरक्षण संवर्धन तथा वनों ‌की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार प्रतिवर्ष क्षेत्र में करोड़ों रूपए खर्च कर रही हैं किन्तु पर्यावरण के प्रति जागरूक लाने में वन विभाग पूरी तरह असफल रहा हैं। या यूं कहें कि वन विभाग अवैध कटाई व् सागौन तस्करों पर कार्रवाई करने असफल साबित हो रहा है। यही वजह है भैसखार जहां कभी सागौन के घने जंगल हुआ करते थे आज स्थिति बन गई है नाम मात्र के सागौन पेड़ बचें हुए हैं जिनकी धीरे धीरे कटाई बदस्तूर जारी है। वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा समय रहते अवैध सागौन के पेड़ की कटाई रोकने पर ध्यान नहीं दिया गया तो शेष बचें सागौन के पेड़ खत्म हो जाएंगे। तेजगढ़ रेंजर अधिकारी नीरज पांडे फ़ोन रिसीव नहीं किया।

Related Articles

Back to top button