धार्मिक

सिलौंडी में विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज की एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श करना तथा सामुदायिक विकास की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।
इस पावन अवसर पर संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज (भरभरा वाले), संत श्री 1008 गोविंद सरकार जी महाराज एवं संत श्री 1008 दामोदर दास जी महाराज का दिव्य एवं पावन सानिध्य प्राप्त होगा। संत महात्माओं के मार्गदर्शन में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखे जाएंगे।
सम्मेलन में सभी समाजों के प्रमुख लोग, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा वर्ग की सक्रिय सहभागिता रहेगी । आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन समाज में आपसी समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता को नई दिशा देगा। इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button