मध्य प्रदेश

बावली हनुमान मंदिर उमरियापान में श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान स्थित बावली हनुमान मंदिर में चल रहे भव्य श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर संत श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज का शुभ आगमन हुआ। महाराज श्री के आगमन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर संत श्री के दर्शन किए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे।
संत श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में श्रीराम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया । महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है।
आयोजकों ने बताया कि श्रीराम महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button