क्राइम

बाइक चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में, 14 चोरी की बाइक एवं एक तीन पहिया ऑटो जप्त

बाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी की 14 मोटर साईकिल एवं एक तीन पहिया ऑटो पुलिस ने जप्त की (जप्त वाहनों की मशरूका 11,80,000 /- रूपये)

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी। रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बाड़ी अदिती बी सक्सेना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, सुरेश नारायण दुबे के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की पतारसी लगातार की जा रही थी, इसी तारतम्य में पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक बाइक चोरी की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए गिरोह का पर्दाफास किया हैं।
दिनांक 22 जनवरी 2025 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि मेरी काले लाल रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक MP-38-MD-6849, इंजन नम्बर HA11EEC9L05991, चेचिस नम्बर MBLHA11EUC9L00348 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 21/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
दौराने विवेचना मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रमगढ़ा के जंगल में राजू धानक एक चोरी की मोटर साईकिल लेकर आया है, सूचना की तस्दीक कर टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ पर ग्राम रतनपुर, डूंडादेह, रमगढ़ा, डगडगा, पनझिरपा थाना बाड़ी क्षेत्र, करमवाड़ा, समनापुर जागीर थाना बरेली एवं ग्राम थाबरी थाना सुल्तानपुर के अपने साथीदारान द्वारा चोरी गई मोटर साईकिल चोरी कर उपयोग किया जा रहा हैं। विवेचना के दौरान दिनांक 22 जनवरी 2025 आरोपियों का गिरफ्तार कर मेमोरण्डम लिया गया, मेमोरण्डम के आधार पर 14 मोटर साईकिल एवं एक ऑटो पृथक पृथक जप्त की गई।
आरोपियों में देवेन्द्र राजपूत पिता फूलसिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी ग्राम करमवाड़ा, थाना बरेली, अवधनारायण राजपूत पिता अमरसिंह राजपूत उम्र 45 साल निवासी ग्राम समनापुर जागीर, थाना बरेली, राकेश उर्फ लख्खा राजपूत पिता रेवाशंकर राजपूत उम्र 24 साल निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बाड़ी, राजेन्द्र धानक पिता मोहनसिंह धानक निवासी ग्राम ब्यावरा, थाना कोतवाली रायसेन, राजू धानक पिता गरीबदास धानक उम्र 40 निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बाड़ी एवं विधि विरूध्द बालक
उक्त 14 मोटर साईकिले एवं एक ऑटो के इस्त.क्र. 01/2025 से 04/2025 धारा 35(1) (डी), 106 बीएनएसएस एवं धारा 303 (2) बीएनएस में जप्त (जप्त वाहनों की मशरूका 11,80,000/- रूपये) की गई हैं ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश तिवारी, सुरेश नारायण दुबे, उनि. पदमा बरकरे, प्रआर. मोहनीश, प्रआर. रोहित, प्रआर. प्रदीप चौधरी, आर. सोहन सिंह, आर. देवेन्द्र सिंह, आर. सौरभ परमार, आर. नागेन्द्र सिंह, आर. अनिल, ललित सैनिक लेखचन्द्र एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्य मंगल अहिरवार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं।

Related Articles

Back to top button