BJP प्रत्याशी का चुनाव प्रचार वाहन सार्वजनिक धार्मिक स्थान पर डीजे बजाके बीच रास्ते पर खड़ा कर प्रचार देते देखा गया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । खबर दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से है जहां भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी लखन पटेल के द्वारा विधानसभा चुनाव प्रचार हेतु पिकअप में डीजे परिवहन के साथ प्रचार करने की परमिशन अनुविभागीय अधिकारी पथरिया से ली गई जिसमें चुनाव आयोग के नियम का संपूर्ण शर्तो का नियम का पालन करना सुनिश्चित कराया गया था उसके पश्चात ही परमिशन दी गई थी लेकिन बीजेपी प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नियम व शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है वहीं दीपावली के दूसरे दिन सोमवती अमावस्या के दिन प्रसिद्ध क्षेत्र मढकोलेश्वर धाम सीतानगर अमावस्या के दिन मेला भव्य आयोजन हुआ है वही हर अमावस्या को भी मेला लगता है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त लोग भगवान शिव की पूजा आराधना करने के लिए एकत्रित होते हैं वही आज देखने में आया कि विधानसभा प्रत्याशी लखन पटेल का प्रचार वाहन बीच रास्ते पर खड़ा करके डीजे के माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहा है।
वहीं यात्रियों को काफी परेशानी से सामना कर पा रहा है जबकि परमिशन देते समय निर्वाचन आयोग एवं एसडीएम के द्वारा सख्त नियम है कि सार्वजनिक स्थान शासकीय भवन शासकीय संपत्ति या किसी भी मंदिर या सरकारी संपत्ति पर प्रचार प्रसार करना पूर्णत प्रतिबंध है अब देखना होगा कि इसमें निर्वाचन आयोग व प्रशासन किस प्रकार की कार्रवाई करती है वहीं धार्मिक स्थान पर आए हुए श्रद्धालुओं को प्रचार वाहन को मेले के अंदर आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।



