मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्यमंत्री को बनाया सक्रिय सदस्य

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रीतमसिंह लोधी द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत राज्य मंत्री स्वतंत्र भारत धर्मेंद्र सिंह लोधी को सक्रिय सदस्य बना की गयी। साथ ही वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महामंत्री भाव सिंह लोधी को भी सक्रिय सदस्य बनाया। इस अवसर पर सक्रिय सदस्यता अभियान के समिति सदस्य श्याम शिवहरे और युवा मोर्चा दमयंती मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा भी साथ रहे।
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि 16 अक्टूबर से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता शुरू की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सक्रिय सदस्य बनाया गया । भारतीय जनता पार्टी का ऐसा कोई भी कार्यकर्ता जिन्होंने सक्रिय सदस्यता के लिए निर्धारित मापदंड़ो को पूर्ण किया है वह सक्रिय सदस्य बन सकते हैं
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा प्रधानमंत्री के कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा परिवार निरंतर विशाल वृक्ष का रूप ले रहा है।

Related Articles

Back to top button