चुनाव पूर्व दिए वादे का भाजपा सरकार दे जवाब – जीतू पटवारी

भोपाल आंदोलन से कटनी कांग्रेस को नई ऊर्जा का संचार
भोपाल कांग्रेस प्रदर्शन में कटनी से सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन भोपाल के जवाहर चौक से रोशनपुरा चौराहे तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एकत्रित हुए । सभा में नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। एक साल के कार्यकाल का हिसाब मांगा । इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे ।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश का किसान खाद बीज के लिए परेशान है किसानों को नकली खाद मिल रही है किसानों को सिंचाई की बिजली नहीं मिल रही है किसान हलकान परेशान है ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा युवाओं को नौकरी देने का वादा करने वाली तत्कालीन शिवराज सरकार और वर्तमान मोहन यादव सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौकरी के नाम पर पिछले चार साल में एक भी सरकारी नौकरी किसी भी युवा को नहीं मिली है । प्रदेश के युवाओं को अपराध की ओर धकेला जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा मुख्यमंत्री लंदन घूमते रहे और यहां किसान परेशान हैं । भाजपा वाले गोमाता की बात करते हैं, लेकिन सड़कों पर उनका एक्सीडेंट होता है, उसके लिए कुछ नहीं करते।
पूर्व नेता प्रत्यक्ष अजय सिंह राहुल ने बघेली भाषा में अपना उद्बोधन देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का आवाहन किया।
कटनी जिले से सैकड़ो की संख्या में भोपाल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखा गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे एवं न्यू मार्केट से पैदल मार्च कर जवाहर चौक पहुंचे ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश जैन, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक पांडे गोल्डन, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनु दीक्षित, शिक्षा सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, पदमा शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, इंटक कांग्रेस अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह छोटू, माधव नगर अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, शरद द्विवेदी, प्रीति, अध्यक्ष रतिराम यादव, ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, मुड़वारा अध्यक्ष गुलाम जफर, बडवारा अध्यक्ष विकास निगम,आनंद पटेल, विजय पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र जैन, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश राव, संतोष चौहान, सिद्धार्थ दीक्षित, जमशेद अंसारी, अभय खरे, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश यादव, एडवोकेट अजय गुप्ता, एडवोकेट सुखी सरदार, सुरेंद्र जैन, नारायण साहू, प्रदेश सचिव अजय खटीक, कमलेश यादव, शैलेंद्र शुक्ला, ब्रजराज सिंह परमार, कौशल सिंह राजपूत, प्रदीप सिंह, तुकाराम विश्वकर्मा, शशांक गुप्ता गोलू, हरिशंकर शुक्ला, राम मूलवानी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन भोपाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।



